जिला कैरम संघ की ओर से शनिवार शाम इंग्लिशिया लाइन के एसोसिएशन के कार्यालय में रामाज्ञा सिंह स्मृति कैरम प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन अश्वनी चक्रवाल और प्रियांशु यादव सहित आठ खिलाड़ियों ने जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में अश्वनी चक्रवाल ने प्रसाद को 25-8 और 25-0 से, प्रियांशु यादव ने प्रशांत कुमार को 21-9, 23-6 हराकर करके पूरे अंक हासिल किए। उद्घाटन यूपी कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह ने किया। संचालन रेफरी रमेश कुमार वर्मा ने किया। रेफरी की भूमिका शाहिद जमाल, कृष्ण दयाल यादव और प्रियांशु यादव ने निभाई। इस अवसर अशोक सिंह, रेणुका राय, रवि आर्या, अभिषेक विश्वकर्मा, प्रसाद, विनोद यादव मौजूद रहे।