फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में जमीन विवाद में पट्टीदारों के बीच चली गोलियां, युवक की मौत

Sat, 01 Dec 2018 12:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
गोलीबारी
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में गोलियां चल गईं। विवाद में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि चार महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। घटना यूपी के मऊ जिले की है। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित नौ पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


हलधरपुर थाना क्षेत्र के बाजपुर गांव निवासी लल्लन यादव और पट्टीदार रामसेवक के बीच खेती की जमीन का विवाद चल रहा है। गुरुवार को खेत जोतवाने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था।

आरोप है कि शुक्रवार को रामसेवक के परिवार के लोग विवादित भूमि जोतवाने लगे। संदीप यादव पुत्र लल्लन के विरोध पर राम सेवक ने खेत जोतवाना बंद कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद फिर अड़ गया। इसको लेकर दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच, एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली संदीप के पेट में लगी। उसे सीएचसी रतनपुरा से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। मामले में संदीप के भाई संजय की तहरीर पर राम सेवक, रामेश्वर, अजीत, गोविंद, धनंजय, केदार, इंद्रासनी, गीता तथा अंजू के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपियों को जल्द पकड़ जाएगा

एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रामेश्वर को हिरासत में लेकर पुलिस इलाज करा रही है। उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। अन्य आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें