फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कार खड़ी करने को लेकर विवाद...गार्ड के बेटे ने चलाई गोली, खुद को बैंक में किया बंद; मैनेजर और पुलिस पहुंची

Fri, 27 Mar 2026 01:03 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एसबीआई बैंक के बाहर गोली चलने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों और बैंक मैनेजर से पूछताछ के बाद गेट खोलवाने का प्रयास किया गया। खबर लिखे जाने तक आरोपी युवक बैंक के अंदर भी था।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: कोतवाली थाना क्षेत्र के मच्छोदरी स्थित श्याम बाजार में बृहस्पतिवार देर रात एसबीआई बैंक के बाहर कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में बैंक गार्ड के बेटे ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। 

विज्ञापन


सिकरौल निवासी अतुल कुमार मौर्य, जो एड फिल्म निर्माण का कार्य करते हैं, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे श्याम बाजार स्थित बृजेश अग्रवाल के खाली मकान में साड़ी का विज्ञापन शूट कर रहे थे। शूटिंग समाप्त होने के बाद जब वह नीचे उतरे, तो बैंक के अंदर से निकले युवक ने कार खड़ी करने को लेकर उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। 

अतुल ने विरोध किया तो आरोपी युवक दोबारा बैंक के अंदर गया और राइफल लेकर बाहर आया। उसने अतुल पर राइफल तान दी। मौके पर स्थानीय लोग भी जुटने लगे। इसी दौरान आरोपी ने फायरिंग कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि अतुल किसी तरह मौके से हटकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
विज्ञापन


फायरिंग के बाद बैंक के गार्ड गोरखनाथ यादव का बेटा मोनू बैंक के अंदर चला गया और चैनल गेट बंद कर खुद को अंदर बंद कर लिया। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर दया शंकर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन देर रात तक आरोपी बैंक के अंदर ही बंद रहा। रात करीब 12:10 बजे तक पुलिस, बैंक मैनेजर और पीड़ित युवक मौके पर मौजूद थें।

विज्ञापन

पिता की जगह अक्सर राइफल लेकर मोनू आता है ड्यूटी
घटना के बाद एसबीआई श्याम बाजार शाखा के मैनेजर वैभव श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। पुविस की पूछताछ के दौरान पहले तो उन्होंने गार्ड के बेटे के ड्यूटी करने की जानकारी से अनभिज्ञता जताई, लेकिन बाद में बताया कि बैंक गार्ड गोरखनाथ यादव किसी काम से गाजीपुर गए थे, जिसके कारण उनका बेटा मोनू यादव ड्यूटी पर मौजूद था।

हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि गोरखनाथ यादव की अनुपस्थिति में अक्सर उनका बेटा मोनू राइफल के साथ बैंक में ड्यूटी करता था। पिता पुत्र बैंक के पास किराये के मान में रहते हैं। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यशैली पर चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें