फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेतकर युवक की हत्या: शादी समारोह से हो गया था गायब, खोज रहे थे परिजन; फॉरेंसिक टीम ने की जांच

Tue, 28 Apr 2026 07:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में युवक की लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर तहबरपुर थाने की पुलिस पहुंच गई। एक दिन पहले परिजनों ने युवक के गायब होने की रपट दर्ज कराई थी। युवक की माैत से घरवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूरज प्रजापति की फाइल फोटो और माैके पर पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: आजमगढ़ के तहबरपुर थाना क्षेत्र के नसरुद्दीनपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई। गांव निवासी सूरज प्रजापति (22) का शव मंगलवार को गांव के पोखरे के पास झाड़ियों में मिला। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सूरज प्रजापति सोमवार शाम दोस्तों के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। ग्रामीणों के मुताबिक, वह पत्तल लेने के लिए पास के बाजार गया था और वापस लौटकर पत्तल देने के बाद शौच के लिए पोखरे की ओर गया। इसके बाद से वह लापता हो गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने तहबरपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मंगलवार दोपहर गांव के कुछ युवक पोखरे की तरफ से गुजर रहे थे, तभी उन्होंने झाड़ियों में एक शव देखा। पास जाकर पहचान करने पर शव सूरज प्रजापति का निकला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी आदित्य सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, एसपी ग्रामीण आजमगढ़ चिराग जैन, सीओ बुढ़नपुर अजय प्रताप सिंह, एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें