फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसड़ा में युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम घ्चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

नागपुर निवासी शोएब अख्तर (25) पुत्र शकील अहमद शुक्रवार की देर शाम अपने घर से टहलने के लिए निकला था। वह घर से कुछ ही दूर गया था कि अचानक कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझता उसे पीटना शुरू कर दिया। शोएब शोर मचाते हुए वहां से भागने लगा तभी हमलावरों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला बोल दिया। घायल शोएब की चीख सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को देख हमलावर भाग निकले। परिवार वालों को घटना की जानकारी देने के बाद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। डॉक्टर ने शोएब को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलते ही रसड़ा थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिवार वालों से घटना की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी सौरभ राय ने बताया कि अभी चाकूबाजी के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें