फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में युवक की हत्या: घर के बाहर सोते समय धारदार हथियार से वार कर ली जान, गांव में मचा हड़कंप

Sat, 06 Jun 2026 12:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: चंदौली जिले के शिकारगंज में रहस्यमयी हत्या से दहशत फैल गई। सुबह चारपाई पर खून से लथपथ युवक का शव मिला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के शिकारगंज थाना क्षेत्र के जोगिया कला गांव में शनिवार सुबह एक युवक की हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बृजेश यादव उर्फ बेचई यादव (34) पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र यादव निवासी ग्राम जोगिया कला के रूप में हुई है। अज्ञात लोगों द्वारा गले पर किसी लोहे के हथियार से प्रहार कर उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार बृजेश यादव का किसी से कोई विवाद नहीं था। बृजेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई दीनानाथ और छोटे भाई नारायण के साथ लगभग आठ वर्ष पूर्व ही घर और खेत का बंटवारा हो चुका था तथा आपस में किसी प्रकार का विवाद नहीं था।

बृजेश यादव की पत्नी रेखा लगभग एक सप्ताह पहले अपने मायके गई हुई थी। शुक्रवार की रात बृजेश खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई पर सोया था। शनिवार सुबह करीब पांच बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Vineet Rai Murder Case: शंकर पांडेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट, कोर्ट का आदेश- किसी भी हाल में पेश करें
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के विभिन्न पहलुओं पर आगे जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें