यूपी के मिर्जापुर जिले में गुरुवार दोपहर एक युवक की मौत सड़क हादसे में हो गई। हादसा तेजगति बाइक अनियंत्रित होकर मकान की दीवार से टकराने से हुई। मौके पर ही उक्त युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बरौधां चौकी क्षेत्र लोहरौवं निवासी सुरेश कुमार विश्वकर्मा (27) अपने घर से हलिया बाजार किसी काम से आया था। बाजार से घर जाते समय हादसा हुआ। हलिया- लालगंज मार्ग बरी पवार हाउस राजमनी विश्वकर्मा के पटरी के नीचे बने पक्के मकान की दिवार में बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई।
मौके पर जुटे लोगों और सूचना के बाद पहुंची पुलिस सुरेश को पीएचसी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पंहुचे प्रभारी निरीक्षक हलिया आगे की कार्यवाही मे जुट गए।