फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: बाइक से पुल पर पहुंचा युवक, रेलिंग पर चढ़ा और उफनाई गंगा में लगा दी छलांग, तलाश जारी

Fri, 24 Sep 2021 10:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

गंगा में छलांग लगाने वाला युवक अभिमन्यु सिंह (20  हल्दी थाना क्षेत्र के भरसोता गांव का निवासी है। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह जनेश्वर मिश्र पुल पर पहुंचा और बाइक वहीं पर खड़ी कर गंगा में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र सेतु पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में श्रीराम घाट पर बने जनेश्वर मिश्र सेतु पर शुक्रवार सुबह बाइक से एक युवक पहुंचा। पुल की रेलिंग पर चढ़ा और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों उसे ऐसा करते शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। गंगा में छलांग लगाने वाला युवक हल्दी थाना क्षेत्र के भरसोता गांव का निवासी है।

विज्ञापन


प्रत्यदर्शियों ने बताया कि अभिमन्यु सिंह (20) पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी भरसोता शुक्रवार सुबह जनेश्वर मिश्र पुल पर पहुंचा और बाइक वहीं पर खड़ी कर दी। अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गंगा में छलांग लगा दी। ये देख आसपास मौजूद लोग अवाक रह गए। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गोताखोरों की मदद ले उसकी तलाश की जा रही है। अभी पता नहीं चला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें