फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे चैटिंग के दीवाने हुए युवा

Tue, 16 Dec 2014 02:09 AM IST
वाराणसी, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन चैटिंग और सर्फिगिं के लिए भी गंगा का किनारा युवाओं को लुभाने लगा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में युवा वाई-फाई सुविधा का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। वजह है, आधे घंटे की मुफ्त कनेक्टिविटी का मिलना। बेहतर नेटवर्क मिलने की वजह से युवा और भी आकर्षित हो रहे हैं। सोमवार को मान मंदिर से मुंशी घाट तक जगह-जगह चैटिंग और सर्फिगिं में युवाओं की टोलियां मशगूल नजर आईं।
विज्ञापन


अब चाहे किसी आडियो या वीडियो की डाउनलोडिंग हो या फिर दोस्तों संग चैटिंग। इसके लिए युवा गंगा घाट का रुख कर रहे हैं। दशाश्वमेध घाट को वाई-फाई जोन बनाए जाने के बाद अब वहां पहुंचने वाले युवाओं की संख्या में इजाफा हो गया है। स्कूल-कॉलेज से छुट्टी होने के बाद युवा घाटों पर मोबाइल पर कनेक्ट होने और सीढि़यों पर चैटिंग करने में मशगूल देखे जा रहे हैं।

हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के छात्र अभिषेक और अक्षय यादव खाली समय में घाट पर चैटिंग और डाउनलोडिंग करने के लिए आते हैं। इन युवकों ने बताया कि घाट के अलावा हम लोग नावों से बीच धारा में भी चैटिंग का आनंद लेते हैं। करीब सात घाटों पर नेटवर्क मिलने से घूमते-फिरते हुए चैटिंग का मजा ही कुछ और होता है। आधे घंट की मुफ्त कनेक्टिविटी के चलते उन्हें इसके लिए जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें