फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद के युवक की मिर्जापुर में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ आया था विंध्याचल दर्शन करने

Fri, 09 Nov 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 विंध्याचल दर्शन-पूजन करने आया एक युवक शुक्रवार को कच्चा घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूब गया। पुलिस ने  गोताखोरों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकलवाया। इलाहाबाद जनपद के थाना मेजा क्षेत्र के हुरूआ गांव निवासी पवन पटेल (20) दोस्तों के साथ विंध्याचल दर्शन करने शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे आया था। बोलेरो में 10 युवक सवार थे।
विज्ञापन


सभी दर्शन करने से पहले कच्चा घाट पर स्नान करने चले गए। पवन नहाते समय गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देख दोस्तों ने शोर मचाया। उसके दोस्त प्रशांत पटेल ने विंध्याचल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोर की मदद से पवन की तलाश कराई। दो घंटे बाद पवन का शव मिला। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें