इसके बाद आरोपी सड़क से नीचे खेत की ओर उतर गया और तमंचे में दोबारा कारतूस भरकर फिर फायर किया, लेकिन दूसरी गोली भी लक्ष्य पर नहीं लगी। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो दोनों आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रणधीर की मौसी कोईरियापार गांव में रहती हैं। उनके यहां आने-जाने के दौरान गांव की एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इसकी जानकारी गांव में फैलने के बाद युवती पक्ष के कुछ लोग उससे नाराज चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पहले हुई छेड़खानी और आपसी रंजिश से भी जुड़ा सामने आया है।
कोतवाली पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।