फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटते ही युवक ने खाया जहर, परिजनों ने लगाया यह आरोप

Wed, 07 Feb 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस में एक अलग तरीके की घटना घटी। यहां पर एक युवक ने जेल से छूटने के बाद जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। शहर के चोलापुर थाना क्षेत्र के तराव के रहने वाले मनोहर सिंह के इकलौते पुत्र मोहित (20) आरो प्लांट लगाकर पानी की सप्लाई का कार्य करता था।
विज्ञापन


तीन दिन पूर्व दानगंज बाजार में हुई मारपीट में मोहित का नाम सामने आया था। मोहित को दानगंज पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। घर वापस लौटने पर मोहित ने जहर खा लिया।

जिससे उसकी हालत चिंताजनक होने पर उसे वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने बताया है कि मोहित शांत स्वभाव का था।
विज्ञापन


मारपीट के मामले में पुलिस ने उसे दो दिन पूर्व गिरफ्तार किया था और पिटाई के बाद उसे जेल भेज दिया था। पुलिस की कार्रवाई से क्षुब्ध होकर उसने जहर खाया। वहीं एसओ चोलापुर का कहना है कि मोहित की पिटाई नहीं की गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें