फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU में डायरेक्टर पद की रेस शुरू, इस बार लागू हुआ यह नया नियम 

Wed, 07 Feb 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में डायरेक्टर पद की रेस शुरू हो गई है। सरकार ने आवेदन नियमों में बदलाव किया है। पहली बार आवेदक को संस्थान द्वारा सत्यापित इस प्रमाण में बताना होगा कि उस पर किसी प्रकार का विजिलेंस केस नहीं है।
विज्ञापन


आवेदकों को 28 फरवरी तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय को अपना आवेदन भेजना है। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पांच सालों के लिए आईआईटी बीएचयू के डायरेक्टर पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

आवेदकों का चयन मंत्रालय की गठित सर्च सलेक्शन कमेटी द्वारा किया जाएगा। इसके बाद चयनित नामों की सूची राष्ट्रपति को भेजी जाएगी। राष्ट्रपति ही उन नामों में से एक नाम का चयन करेंगे। डायरेक्टर पद पांच साल के कांट्रेक्ट पर आधारित होगा।
विज्ञापन


चयनित आवेदक 70 साल की आयु सीमा तक सेवाएं दे सकता है। वर्तमान में आईआईटी बीएचयू के डायरेक्टर प्रो. राजीव संगल का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो बीएचयू से भी तकरीबन छह प्रोफेसर ने आवेदन किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें