घटना के बाद आसपास स्नान कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास करते हुए नदी में उतरकर काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली। कुछ लोगों ने काफी दूर तक नदी में तलाश की, मगर विक्रम का कोई सुराग नहीं लग सका।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के पहुंचते ही वहां चीख-पुकार मच गई। शिवपुर दियर नंबरी पुलिस चौकी प्रभारी नीतेश कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक की तलाश लगातार की जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया।
एनडीआरएफ के जवानों ने नदी में उतरकर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है। तेज बहाव के कारण बचाव दल को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था। उधर, विक्रम के परिजन गंगा किनारे उसकी सलामती की उम्मीद लगाए बैठे रहे।