फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मार्कंडेय महादेव घाट पर गंगा में डूबा युवक, दोस्त के साथ पहुंचा था नहाने

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नान करते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया, पिता सेना में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चौबेपुर। कैथी में मार्कंडेय महादेव घाट पर बुधवार सुबह दर्शन पूजन के लिए आए ग्यारहवीं के छात्र वैभव गुप्ता (18) की गंगा में डूबने से मौत हो गई। स्नान करते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया था। चोलापुर निवासी वैभव गुप्ता मित्र के साथ मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने आया था। सुबह 10 बजे स्नान के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। मित्र के शोर मचाने पर गोताखोरों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वैभव डूब चुका था। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। कैथी चौकी प्रभारी पवन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से दोपहर 1.30 बजे वैभव का शव गंगा से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि युवक पैर फिसलने से गहरे गड्ढे में डूब गया था।

परिजनों का हाल और मृतक का परिचय
पुलिस ने घटना की सूचना वैभव के परिजनों को दी। मां उर्मिला गुप्ता रो-रोकर बेहाल थीं। पिता राजेश गुप्ता भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। वैभव तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके बाद एक बहन और सबसे छोटा भाई विराट गुप्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
मार्कंडेय महादेव घाट पर इससे पहले भी कई डूबने की घटनाएं हुई हैं। स्थानीय लोगों ने घाट पर सुरक्षा इंतजामों की कमी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि यहां चेतावनी बोर्ड, घेराबंदी और प्रशिक्षित बचावकर्मी की व्यवस्था नहीं है। लोगों ने प्रशासन से घाट पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें