शिवपुर। पिसौर शुरुघाट के राम-जानकी मंदिर के पास मंगलवार शाम नदी में नहाने गया जहांगीर गहरे पानी में जाने से डूब गया। पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम तक उसकी तलाश की, लेकिन तेज बहाव और अधिक जलस्तर के कारण सफलता नहीं मिली। एनडीआरएफ की टीम मंगलवार को मौके पर नहीं पहुंच सकी। बुधवार सुबह टीम सर्च ऑपरेशन चलाएगी।
विज्ञापन
जहांगीर मंगलवार शाम पांच बजे नदी में नहाते समय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। पास में मछली पकड़ रहे एक ग्रामीण ने उसे डूबता देखकर शोर मचाया और गांव के लोगों को सूचना दी। डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी गई। जहांगीर सैलून में काम करता है। पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। संवाद