फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दोस्त का जन्मदिन मनाने मार्कंडेय महादेव घाट आया युवक गंगा में डूबा, दोस्तों में कोहराम

Fri, 02 Jun 2023 08:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट पर शुक्रवार को दोस्त का जन्मदिन मनाने आया युवक स्नान के दौरान गंगा में डूब गया।  गोताखोरों की मदद से साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव गंगा से बाहर निकला गया। 
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवक का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट पर शुक्रवार को दोस्तों के साथ गंगा स्नान कर रहा युवक डूब गया। सूचना पाकर चौबेपुर थाने की पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव गंगा से बाहर निकलवाया। पुलिस की सूचना पर संदीप के पिता वीरेंद्र प्रताप सिंह रोते-बिलखते हुए परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अविवाहित संदीप की तेवर में कपड़े की दुकान है और वह दो बहनों का इकलौता भाई था।

विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र के तेवर गांव के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ सोनू (20) अपने दोस्त रितेश यादव के जन्मदिन पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए तीन अन्य दोस्तों के साथ गया था। दर्शन-पूजन से पहले पांचों दोस्त कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव घाट पर गंगा में नहाने के लिए उतरे।

दोस्तों की कोशिश काम नहीं आई

नहाने के दौरान पैर फिसलने की वजह से संदीप गहरे पानी में चला गया। साथ नहा रहे दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। संदीप के दोस्तों की सूचना पर चौबेपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तकरीबन साढ़े चार घंटे की मशक्कत के बाद शाम साढ़े चार बजे संदीप का शव गंगा से बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़ें; शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया, फिर वायरल किया अश्लील वीडियो

विज्ञापन

जनरथ बस के धक्के से टोटो सवार दो घायल

 कैंट रोडवेज से गोरखपुर जा रही बस का ब्रेक शुक्रवार दोपहर पांडेयपुर काली मंदिर के पास फेल हो गया। इसकी वजह से बस ने टोटो को धक्का मार दिया। बस के धक्के से टोटो पलट गया। इसमें सवार सोनी 24 वर्ष घायल हो गई जबकि टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस बस चालक व अन्य की मदद से दोनों को अस्पताल भेजवाया। युवती को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि टोटो चालक का इलाज दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जनरथ बस को कब्जे में ले लिया। 

सड़क हादसों में छह लोग घायल

वाराणसी जिले के तीन अलग-अलग स्थान पर सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। बड़ागांव थाना क्षेत्र के कुड़ी नाला अंधा मोड़ के समीप मछली लादे वाहन और चावल लादे पिकअप में टक्कर हो गई। दोनों वाहन चालक घायल हो गए। पिकअप चालक कुआर बाजार निवासी विपिन गोड़ को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के तमाचाबाद में पेट्रोल पंप के समीप कार और बाइक की टक्कर हुई। इसमें बाइक सवार भदोही जिले के महाराजगंज निवासी दुर्गाप्रसाद अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। खजुरी गांव में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर नाले में जा गिरी। इसमें मंगारी के भोलू राय, बीरभानपुर के विक्की राय और अदमापुर के श्याम राय घायल हो गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें