फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबा युवक: सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के कारण हादसा, दोस्तों के साथ आया था कैथी मार्कंडेय मंदिर

Mon, 22 Aug 2022 11:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर के पास सोमवार सुबह बिहार का एक युवक गंगा में डूब गया। वह जौनपुर के अपने तीन दोस्तों के साथ आया था। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध कैथी मार्कंडेय महादेव मंदिर दर्शन करने आया एक युवक उफनाई गंगा में डूब गया। वह उसके एक साथी को बचा लिया गया। घाट पर सेल्फी लेते समय पैर फिसलने के कारण ये दर्दनाक हादसा हुआ। गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी है। गंगा में डूबे युवक की पहचान बिहार निवासी रोशन सिंह (22) के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


वह गोरेगांव मुम्बई में रहता था। हाल ही में जलालपुर जौनपुर निवासी अनिकेश विश्वकर्मा के यहां आया था। सोमवार सुबह रोशन और अनिकेत दो अन्य साथियों के साथ कार से मार्कंडेय महादेव मंदिर पहुंचा। बताया जाता है कि गंगा घाट पर रोशन अपने एक दोस्त के साथ सेल्फी लेने लगा तभी उसका पैर फिसल गया। रोशन को पकड़ने की कोशिश में उसका दोस्त भी उफनाई गंगा में गिर गया और दोनों  गहरे पानी में डूबने लगे।

मछुआरों ने बचाई एक की जान
मौके पर मौजूद मछुआरों ने एक को तो निकाल लिया लेकिन रोशन सिंह का पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस पहुंची। गोताखोरों ने कैथी, ढकवां, चंद्रावती घाट तक खोजने का प्रयास किया लेकिन गंगा में डूबे रोशन का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक ने एनडीआरएफ के लोगों को सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैथी में उफान पर गंगा - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ के चलते गंगा की लहरें तेज हैं। ऐसे में मछुआरों और गोताखोरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इधर, रोशन के साथ आए उसके दोस्तों में कोहराम मचा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। रोशन सिंह मुंबई के एक कॉलेज में बी.कॉम का छात्र था। उसका परिवार गोरेगांव मुम्बई में है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें