रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली युवक की लाश
उधर, सारनाथ थाना क्षेत्र में पंचकोशी रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार दोपहर रेल पटरी किनारे करीब 38 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि युवक किसी ट्रेन से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हुई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। युवक हल्के आसमानी रंग की टी-शर्ट और कत्थई रंग की पैंट पहने हुए था। उसके दाहिने हाथ पर ‘ओम’ का टैटू बना हुआ है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।