फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा में नाती के डूबने की खबर से नानी को आया हार्ट अटैक, दोनों की मौत; मुंडन संस्कार में मची चीख-पुकार

Thu, 14 May 2026 07:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: मुंडन संस्कार के दौरान गंगा में नहाते समय युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही उसकी नानी निर्मला की हृदयाघात से मौत हो गई। प्रशासन और एसडीआरएफ ने युवक की तलाश शुरू की। लगातार हो रही डूबने की घटनाओं के बाद प्रशासन ने घाटों पर चेतावनी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात कही।
विज्ञापन
विकास यादव की फाइल फोटो और गंगा किनारे भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: मुंडन संस्कार में लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है। बृहस्पतिवार की सुबह गोपालपुर कन्हई ब्रह्म बाबा स्थान के पास गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से 19 वर्षीय विकास यादव डूब गया। इसकी खबर लगते ही खुशी का माहौल मातम में बदल गया। 

विज्ञापन


एसडीएम संजय वर्मा, सीओ फहीम कुरैसी, थाना प्रभारी आरपी सिंह दलबल के साथ पहुंचकर स्थानीय नाविकों की सहायता से युवक की खोजबीन में जुट गए। वहीं, डूबने की खबर सुन कर नानी निर्मला देवी 70 वर्ष का हृदय गति रुकने से मौत हो गई। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

परिजनों में मचा कोहराम

दलपतपुर निवासी अमरनाथ यादव का पुत्र विकास यादव मामा प्रधान प्रमोद यादव के घर हेमंतपुर में रहकर पढ़ता है। मामा के घर के बगल के वर्मा परिवार के मुंडन संस्कार दुबे छपरा गोपालपुर गंगा घाट पर शामिल होने गया था। मुंडन संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था, उसी बीच विकास दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने लगा। 

नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने में जाने से डूबने लगा। आसपास नहा रहे लोग बचाने का प्रयास किया तब तक विकास डूब गया। सूचना पर गंगा घाट पर पहुंचे एसडीएम संजय वर्मा, सीओ फहीम कुरैशी व थाना प्रभारी आरपी सिंह ने स्थानीय नाविकों के सहायता से देर शाम तक विकास की खोजबीन किया लेकिन सफलता नहीं मिली। 

एसडीएम ने वाराणसी से एसडीआरफ टीम को बुलाया। ग्रामीणों की माने तो विकास अपने पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था और ननिहाल में भी इकलौता नाती था। सभी उसको लाड़ प्यार करते थे। इस घटना से दलपतपुर से लगायत हेमंतपुर में मातम फैल गया।

निर्मला देवी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
नाति के डूबने की खबर पर नानी की हृदय घात से मौत
बैरिया थाना क्षेत्र के गंगापुर ग्राम पंचायत के हेमन्तपुर के प्रधान प्रमोद यादव की माता निर्मला देवी को बेटी का बेटा विकास यादव के गंगा में डूबने की जानकारी मिली तो रोने बिलखने लगी। उसी दौरान हृदयघात से मौत हो गई। निर्मला देवी के पति स्वर्गीय राजेंद्र यादव पहले प्रधान थे। वर्तमान में पुत्रवधू प्रभावती देवी प्रधान है। निर्मला देवी के असामयिक निधन के सूचना पर उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। 

क्षेत्र के विभिन्न गावों के प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व विशिष्ट लोग उनके आवास पर संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच गए। प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने बताया कि गंगा में डूबे विकास को मेरी मां ही पाला-पोसा था। मां उससे बहुत प्यार करती थी। पांच बहनों के बीच विकास इकलौता भाई था। अच्छी शिक्षा के लिए अपने यहां रखे थे।

ये है अन्य मामले

केस 1 : शहर के कोतवाली के शिवरामपुर गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान सेल्फी लेने के दौरान हर्षिता (15) और नंदिता (12) नाम की दो सगी बहनें तथा अरुण (18) और अर्जुन (15 वर्ष) कुल चार लोग गंगा नदी में डूब गए।

केस 2 : दुबहड़ थाना के जनेश्वर मिश्री सेतु के पास चार मई को मुंडन संस्कार के दौरान गहरे में पानी में डूबने से वैभव उपाध्याय (22) निवासी मैनपुरा आरा, बिहार की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे दिन शव की खोजा।

केस 3 : सदर कोतवाली के शिवरामपुर गंगा घाट पर 23 अप्रैल को मुंडन संस्कार के दौरान नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से सनी पटेल, भल्लू पटेल और किशन वर्मा की डूब गए। दो दिन बाद सभी का शव अलग-अलग स्थानों से मिला।

केस 4 : उभांव थाना क्षेत्र के महुआतर गांव निवासी 18 वर्षीय शिवेंद्र यादव एक मई को सरयू नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। पुलिस ने स्थानीय नाविकों की सहायता से दूसरे दिन शव को बरामद किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के शिवरामपुर गंगा घाट सहित अन्य नदी घाटों पर लोगों को जागरूकता के लिए चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और नदी में रस्सी बांधी गई है। नाविकों को ओहार के लिए आने वाले लोगों को लाइफ जैकेट पहना कर कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया गया है। भीड़ भाड़ वाले दिन अतिरिक्त फोर्स नदी घाटों पर मुस्तैद रहेंगी। लोगों को नदी के अंदर नहाने से बचे।
- संजय वर्मा, एएसपी दक्षिणी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें