फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा में डूबने से युवक की मौत, मशक्कत के बाद मिली लाश; आए दिन हो रहे हादसे

Sat, 27 Apr 2024 02:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बीते शुक्रवार को भी रानी घाट पर गंगा में डूबने से सारनाथ के रसूलगढ़ निवासी रोहित (21) की मौत हो गई थी। रोहित के घर उसके ममेरी बहन की शादी होनी थी, लेकिन हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शादी भी टाल दी गई।
विज्ञापन
परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर थाना क्षेत्र के गोला घाट (मच्छोदरी) पर शनिवार को गंगा स्नान के दौरान बिहार से आए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक के शव को ढूंढ कर पानी से बाहर निकाल गया।

विज्ञापन


बिहार के पटना के बेउर निवासी सोनू उर्फ विरेन्द्र कुमार (17) सुबह अपने मित्रों के साथ गोला घाट पहुंचा। नहाते वक्त वह गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तब सोनू गहरे पानी में समा गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसकी लाश को पानी से बाहर निकाला।

घटना के संबंध में इंस्पेक्टर आदमपुर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि युवक के सौ को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


राजघाट से पंचगंगा घाट है डुबान का क्षेत्र
गर्मी बढ़ने के कारण गंगा घाट पर नहाने वालों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में बाहर से आए हुए सैलानी और तैराकी की जानकारी नहीं होने के कारण लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। राजघाट से पंचगंगा घाट तक पानी का थाहपता लगाना मुश्किल है। जिन्हें तैरना नहीं आता वह गहरे पानी में जाने के बाद निकल नहीं पाते।

जिला प्रशासन द्वारा राजघाट, प्रह्लाद घाट, रानी घाट, सक्का घाट, गोला घाट, त्रिलोचन घाट, गाय घाट, गोला घाट समेत पंचगंगा घाट तक कहीं भी खतरे के निशान का बोर्ड नहीं लगाया गया है। पानी में वाटर बैरिकेडिंग भी नहीं है। जिससे लोग गहरे पानी में जाने से बच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें