फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बस की टक्कर से युवक की मौत, बाइक व मोबाइल लेकर चले गए दो युवक; खुद को बताया था रिश्तेदार

Wed, 03 Jun 2026 08:29 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही के गोपीगंज क्षेत्र में प्राइवेट बस की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद दो युवक खुद को परिचित बताकर मृतक की बाइक और मोबाइल लेकर चले गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके हाथ पर “सनोज संग ममता” का टैटू मिला है।
विज्ञापन
युवक की लाश के पास माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident: भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के किशुनदेवपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग की उत्तरी सर्विस लेन पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मानवता को शर्मसार करने वाली घटना भी सामने आई, जब दो युवक स्वयं को मृतक का परिचित बताकर उसकी बाइक और मोबाइल लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के मिशिरपुर असनाव निवासी सुरेश गौतम का 27 वर्षीय पुत्र मनोज गौतम बुधवार को किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए घर से निकला था। वह बाइक से गोपीगंज क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान किशुनदेवपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर पीछे से आ रही एक प्राइवेट बस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनोज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भेजा। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

परिजनों मचा कोहराम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के कुछ देर बाद दो युवक मौके पर पहुंचे और स्वयं को मृतक का रिश्तेदार बताते हुए उसकी बाइक और मोबाइल फोन अपने साथ ले गए। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने परिजनों को सूचना देने और उन्हें बुलाने की बात कही। इसके बाद दोनों वहां से चले गए और वापस नहीं लौटे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बाइक और मोबाइल लेकर जाने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद फरार हुई प्राइवेट बस की भी पुलिस तलाश कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बाइक और मोबाइल लेकर जाने वाले संदिग्ध युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही दुर्घटना में शामिल बस और उसके चालक का पता लगाने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें