फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से युवक मौत: सीने पर रखा था मोबाइल, बेटे को हरकत नहीं करता देख मां की निकली चीख

Wed, 26 Aug 2026 05:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आशंका जताई कि मोबाइल चलाते समय बिजली गिरने से मौत हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में चोलापुर थाना क्षेत्र के रूपचंदपुर गांव में मंगलवार सुबह बारिश के दौरान बिजली गिरने से विनय यादव (25) की मौत हो गई। कमरे में सीने पर मोबाइल रखकर विनय यादव सो रहा था। परिजनों ने आशंका जताई कि मोबाइल चलाते समय बिजली गिरने से मौत हुई। 

विज्ञापन


पूर्व प्रधान कैलाश यादव के दूसरे नंबर का पुत्र विनय कमरे में सोया था। कमरे की खिड़की खुली थी। सुबह 4 बजे बारिश शुरू हुई तो तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकी। विनय कथित रूप से बिजली की चपेट में आ गया। सुबह जब उनकी मां उषा यादव जगाने कमरे में पहुंची तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 

पास जाकर देखा तो विनय मृत पड़ा था। उनके सीने पर एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला। बेटे को हरकत नहीं करता देख मां चीखने चिल्लाने लगी। परिजन तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि घटना के समय विनय मोबाइल चला रहा था। 
विज्ञापन


बारिश के दौरान नेटवर्क की वजह से मोबाइल के संपर्क में आने के कारण वह बिजली की चपेट में आ गया होगा। थाना प्रभारी सधुवन राम गौतम ने बताया कि विनय यादव घर पर रहकर भैंस का तबेला चलाता था और परिवार के काम में हाथ बंटाता था। विनय की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें