कमच्छा स्थित सीएचएस बॉयज स्कूल में आयोजित यूथ पार्लियामेंट में सांसद की भूमिका निभाते छात्र छात
- सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल में दो दिवसीय इंटर स्कूल यूथ पार्लियामेंट ‘प्रतिध्वनि 2026’ का शुभारंभ
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल कमच्छा में बुधवार को दो दिवसीय इंटर स्कूल यूथ पार्लियामेंट प्रतिध्वनि 2026 का शुभारंभ हुआ। इसमें वाराणसी के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी ऊर्जा संकट, जातीय जनगणना और राजनीति के अपराधीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।
प्राचार्या डॉ. स्वाति अग्रवाल के मार्गदर्शन और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सीमा सिंह ने किया। मुख्य अतिथि आर्य महिला पीजी कॉलेज की सहायक प्रोफेसर अनीता सिंह ने विद्यार्थियों को निडर होकर अपनी बात रखने को प्रेरित किया। यूथ पार्लियामेंट में चार अलग-अलग समितियों के माध्यम से विद्यार्थी विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखेंगे। एआईपीपीएम समिति ने सामाजिक न्याय के लिए जाति जनगणना, सकारात्मक कार्रवाई और आरक्षण नीति पर मंथन किया। यूपीएलए समिति राजनीति के अपराधीकरण पर केंद्रित है। इंडियन प्रेस समिति पत्रकारिता और फोटोग्राफी से जुड़े मुद्दों पर विचार कर रही है। दो दिवसीय आयोजन का समापन बृहस्पतिवार को दोपहर 3:30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा। सिविल जज राजीव समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
कमच्छा स्थित सीएचएस बॉयज स्कूल में आयोजित यूथ पार्लियामेंट में सांसद की भूमिका निभाते छात्र छात