फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में रेलवे ट्रैक पर युवक की क्षत-विक्षत लाश मिलने से मची सनसनी

Tue, 28 Aug 2018 09:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 वाराणसी-इलाहाबाद रेल मार्ग पर माधोसिंह स्टेशन के आउटर सिग्नल पर मंगलवार को सुबह एक युवक की क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गाजीपुर का युवक एक दिन पूर्व घर से निकला था। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।      
विज्ञापन


इलाहाबाद की ओर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े पांच माधोसिंह स्टेशन पहुंची तो उसके चालक ने स्टेशन मास्टर को मेमो देकर बताया कि आउटर सिग्नल के पास रेलवे लाइन पर एक लाश पड़ी है। इस पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी चौकी इंचार्ज बुद्धिसागर को इसकी सूचना दी। जीआरपी ने मौके पर देखा तो एक अंग-भंग लाश पड़ी थी। केवल हाथ और पैर ही सुव्यस्थित मिले।

चेहरा समेत अन्य अंग क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। तलाशी के दौरान उसके शर्ट से गाजीपुर से वाराणसी का एक जनरल टिकट मिला। साथ ही आधार कार्ड और बाइक का रजिस्ट्रेशन पेपर भी मिला। दोनों कागजों पर सुशील सिंह (22) पुत्र फतेहबहादुर सिंह निवासी तितनार, थाना- मरदह, गाजीपुर लिखा था।
विज्ञापन


इस पते पर पुलिस ने संपर्क किया तो आनन-फानन परिजन दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद माधोसिंह पहुंचे। उन लोगों ने उसकी पहचान की। परिजनों ने बताया कि सुशील 26 अगस्त को घर से निकला था, लेकिन उसने यह नहीं बताया था कि वह कहां जा रहा था। पुलिस के समक्ष सवाल खड़े हो गए हैं कि एक दिन पहले के टिकट से वह 27 अगस्त को माधोसिंह कैसे पहुंचा।

साथ ही उसका टिकट भी गाजीपुर से वाराणसी तक ही था। अगर वह इलाहाबाद या कहीं दूसरी जगह जाना चाहता था तो उसके पास वहां का टिकट भी होना चाहिए था। इसको देखते हुए हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के लिए उसे रेल लाइन पर तो नहीं रख दिया गया। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें