चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक बगीचे में आम के पेड़ के पास मंगलवार की सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई और आगे की करवाई में जुट गई। युवक की पहचान राजू शर्मा(22) के रूप में हुई है।
लोगों के अनुसार, वह बढ़ई का कार्य करता था। बगीचे में युवक का शव पेट के बल पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।