उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक पुलिस स्टेशन में चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की मौत हो जाने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है।
जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के तिलई बुजुर्ग निवासी ओंकेश यादव(27) को गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर की बैटरी चोरी की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को उसे हिरासत में लिया था और उसे लेकर थाने आई थी।
उसे छोड़ने के लिए ट्रैक्टर मालिक और आरोपी के बीच कोतवाली में बातचीत चल रही थी, लेकिन इस बीच रविवार की रात लगभग 2:30 बजे मुकेश की हालत बिगड़ गई, जब तक पुलिस उसे लेकर सीएससी घोसी पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।