फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से बाइक टकराई, युवा भाजपा नेता की मौत और दो घायल

Mon, 29 Jul 2019 02:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, हरहुआ (वाराणसी)
विज्ञापन
जौनपुर से बनारस रवाना होने से पहले विशाल अग्रहरि रुद्राक्ष ने ली थी सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बड़ागांव थाना अंतर्गत काजीसराय में रविवार को डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण जौनपुर के हिंदु युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष विशाल अग्रहरि रुद्राक्ष (27) की मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे में जौनपुर के हिंदु युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल (27) और विशाल अग्रहरि (28) घायल हुए हैं। सूचना पाकर पुलिस ने रुद्राक्ष का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी निवासी रुद्राक्ष और उनके अन्य दोस्त बाइक से मार्कंडेय महादेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में दर्शन-पूजन के लिए बनारस आए थे। वापसी के दौरान काजीसराय में मोड़ पर अनियंत्रित होकर रुद्राक्ष की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार रुद्राक्ष, प्रिंस और विशाल हवा में लहराते हुए सड़क पर जा गिरे। हादसे में रुद्राक्ष की मौके पर ही मौत हो गई। सेहमलपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों में से विशाल की हालत चिंताजनक बताई गई है। पुलिस की सूचना पर बड़ागांव थाने पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

एक बाइक पर तीन सवारी, नहीं पहने थे हेलमेट
बड़ागांव पुलिस के अनुसार रुद्राक्ष और उनके दोनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। रुद्राक्ष के सिर पर लगी गंभीर चोट उनकी मौत की वजह बनी। वहीं, विशाल के भी सिर पर लगी चोट के कारण ही उनकी हालत गंभीर है।

21 दिन पहले हुआ था रुद्राक्ष का विवाह 
परिजनों ने बताया कि रुद्राक्ष तीन भाई और तीन बहनों में सबसे छोटे थे। रुद्राक्ष की शादी बीती सात जुलाई को हुई थी। परिजनों का कहना था कि कौन सा मुंह लेकर बच्चे का शव घर ले जाएंगे। रुद्राक्ष की पत्नी को कैसे बताएंगे कि उसका पति नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें