दशाश्वमेध घाट पर सोमवार की रात मोहम्मद रेहान की पिटाई मामले में तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज कर लिया गया। आरोप है कि दंगा भड़काने की कोशिश के तहत मारपीट की गई। थाने की पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी लिया है।
ये है पूरा मामला
पड़ाव के चौरहट निवासी मोहम्मद सलीम ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मोहम्मद रेहान सोमवार की रात दशाश्वमेध घाट पर घूमने गया था। इस दौरान सात लोगों ने उसे पकड़ लिया और एक धार्मिक स्थल के पास लेकर जाकर बेरहमी से पीटा। बेल्ट और डंडे की पिटाई रेहान घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिटाई करने वालों में सुशांत, हनुमान यादव और शिवम शामिल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: किसी भी मेहनत का परिणाम कुछ देर बाद मिलता है, एडीजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के सात मंत्र
डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने बताया कि सुशांत, शिवम और हनुमान सहित सात अज्ञात के खिलाफ मारपीट और दंगा के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन में सामने आया कि आरोपियों को किसी ने गलत सूचना दी और बताया कि रेहान ने किसी महिला के साथ छेड़खानी की है। इके लेकर ही लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना के आसपास लगे सीसी कैमरों को भी खंगाला गया है।