फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में खूनी संघर्ष: भूमि विवाद में युवक की पीट पीटकर हत्या, चार लोगों की हालत नाजुक

Fri, 16 Jul 2021 02:17 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

बरसठी क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में विवादित जमीन पर लगे पेड़ से आम तोड़ने पर दो पक्ष आमने सामने हुए। आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडा, सरिया और ईंट-पत्थर से धावा बोला।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में शुक्रवार को भूमि के विवाद में खूनी संघर्ष हुआ। विवादित जमीन पर लगे पेड़ से आम तोड़ने पर दो पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद देखते ही देखते डंडा, ईंट, पत्थर और सरिया चलने लगे। दो पक्षों में हुए इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामला जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर का है। 

विज्ञापन


पल्टूपुर गांव के राजेंद्र, बसंता, गौतम, जोगिंदर, राहुल, राजू, करिया और लल्लन सोनकर के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह विवादित जमीन में लगे पेड़ से आम तोड़ने को लेकर अभिषेक सोनकर के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि राजेंद्र सोनकर की तरफ से 10 की संख्या में पहुंचे लोगों ने लाठी-डंडा, सरिया एवं ईंट पत्थर लेकर घर में घुस गए और अभिषेक की पिटाई करने लगे। अभिषेक की पिटाई होती देख उसकी मां उर्मिला और बहन श्वेता भी पहुंच गई। बीच बचाव करने पर आरोपियों ने अभिषेक की मां और बहन को भी पीटा। पिटाई से अभिषेक सोनकर 22 की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता लल्लन सोनकर समेत विशाल, विनोद, पुष्पराज को भी विपक्षियों ने जमकर पीटा। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया। जहां से लल्लन सोनकर, विशाल, विनोद सोनकर, पुष्पराज सोनकर की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद बरसठी इंस्पेक्टर श्यामदास वर्मा ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें