आरोपी अंकित मिश्रा ने शाश्वत के बीसी के 6 लाख रुपये हड़प लिए। शाश्वत की आईडी पर 19000 रुपये डाउन पेमेंट करवाकर एक वाहन फाइनेंस कराया। बाद में इस वाहन को गैर-कानूनी ढंग से जब्त कर लिया गया। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने नया बीसी बनाकर 5 लाख रुपये और हड़पने की साजिश रची है। परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। चाैक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
सरिता देवी ने बताया कि आरोपी और उसके साथी लगातार गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 13 जुलाई को स्थानीय चौक थाने में शिकायत दी थी। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और टालमटोल करती रही। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से गुहार लगाई तो प्राथमिकी दर्ज की है।