फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: युवक पर चाकू-कैंची, रॉड और डंडा से हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली के लिए-
विज्ञापन


युवक पर चाकू-कैंची, रॉड और डंडा से हमला, दो गिरफ्तार

- सीएमओ ऑफिस के पीछे दिन ढलने के बाद मनबढ़ अकसर करते रहते हैं मारपीट

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। दुर्गाकुंड क्षेत्र के कबीर नगर स्थित सीएमओ कार्यालय के पीछे फिर जमकर मारपीट हुई। मनबढ़ युवकों ने एक युवक पर चाकू-कैंची, रॉड और डंडे से हमला किया। इस मामले में भेलूपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को चंदौली जिले के बबुरी थाने के शिवनाथपुर पचोखर के मूल निवासी और ब्रह्मानंद नगर, दुर्गाकुंड में रहने वाले जयंत यादव और हेमंत यादव उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


आईपीपी कैंपस, उपेंद्र नगर कॉलोनी, कबीर नगर निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने भेलूपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस को उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात उनका बेटा कृष्ण कुमार गुप्ता घर आ रहा था। सीएमओ कार्यालय के पीछे जयंत यादव, हेमंत यादव उर्फ सोनू, रामजन्म यादव, सुनील यादव, अवनेश यादव ने अपने दोस्तों के साथ कृष्ण कुमार पर हमला किया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उधर, भेलूपुर थानाध्यक्ष विजय नारायण मिश्र ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें