फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जमीन की नापी से नाराज युवक ने की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां रोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में जमीन की नापी कराने को लेकर मारपीट हो गई। रामरतन पटेल की तहरीर पर पुलिस ने नंदकिशोर पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। गांव के पाल बस्ती निवासी दिनेश पाल और नंदकिशोर पाल चचेरे भाई हैं। दोनों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बताया गया कि दिनेश पाल ने गांव में जमीन की जानकारी रखने वाले रामरतन पटेल को बुलाकर नापी कराई थी। आरोप है कि इससे नाराज नंदकिशोर पाल ने एक सितंबर को सब्जी मंडी में चाय की दुकान पर रामरतन से विवाद किया। आरोप है कि नंदकिशोर ने रामरतन के ऊपर चाय फेंकने के बाद उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। वहीं, आरोपी नंदकिशोर पाल ने बताया कि मरतन पटेल ने दिनेश पाल की जमानत कराई थी और उसके पक्ष में जमीन की नापी कराना चाहते थे। उन्होंने विरोध कर सरकारी लेखपाल से नापी कराने की बात कही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें