परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह और कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाया गया। इसके बाद शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन परिजनों की आपत्ति और संदेह को देखते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नई रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।