फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकाली गई युवती की लाश: दोबारा होगा पोस्टमार्टम...हत्या की आशंका, दर्ज हुई थी गुमशुदगी; जानें मामला

Thu, 26 Mar 2026 09:20 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और परिजन लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
आजमगढ़ में कब्र से निकाली गई युवती की लाश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र से शव निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है, जिन्होंने युवती की हत्या की आशंका जताई थी।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद के अनुसार, खुटौली गांव निवासी 18 वर्षीय शिवानी 15 मार्च को अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने 16 मार्च को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके तीन दिन बाद, 18 मार्च को युवती का शव तमसा नदी में उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण डूबना बताया गया था।

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की। उनका आरोप है कि शिवानी की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह और कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाया गया। इसके बाद शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन परिजनों की आपत्ति और संदेह को देखते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नई रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें