फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुंह से झाग निकलते देख युवती को पहुंचाया अस्पताल, पुलिस को बताई ये वजह; इलाज के दौरान मौत

Sat, 17 Jan 2026 11:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime News: वाराणसी में एक युवती ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना सिगरा थाना क्षेत्र के परेडकोठी स्थित मां संकठा गेस्ट हाउस में हुई। सुबह मुंह से झाग निकलते देख उसे अस्पताल भेजा गया। पुलिस पहुंची तो युवती ने मनमुताबिक शादी तय नहीं होना बताया। 
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के सिगरा थाना क्षेत्र के परेडकोठी के मां संकठा गेस्ट हाउस में शनिवार को युवती चंदन मौर्या (22) ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। पुरुष मित्र के साथ ठहरी युवती ने मनमुताबिक शादी तय नहीं होने से नाराज होकर ये कदम उठाया। सिगरा पुलिस ने शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मऊ के सूरजपुर कसैला बेला निवासी चंदन मौर्य अपने गांव के ही अजय कुमार के साथ शुक्रवार रात कैंट रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में कमरा संख्या 106 बुक कराया। इस बीच सुबह अचानक चंदन ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। मुंह से झाग आने पर अजय ने गेस्ट हाउस मैनेजर को जानकारी दी और उसे कंधे पर लेकर मलदहिया के सिंह मेडिकल में भर्ती कराया। 

इसे भी पढ़ें; Gyanvapi Case: पूजा-पाठ का अधिकार देने के मामले में पक्षकार बनाने की अर्जी पर सुनवाई टली, 20 को अगली तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन


सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि रोडवेज चौकी इंचार्ज ने भर्ती युवती का बयान लिया। बताया कि उसकी शादी पिता ने तय कर दी है। पिता की मर्जी से शादी नहीं करना चाहती है। ऐसे में ये कदम उठाया। इसमें किसी का दोष नहीं है। इलाज के दौरान अस्पताल में चंदन ने दम तोड़ दिया। अजय से भी पूछताछ की गई। परिजनों के पहुंचने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें