थाना क्षेत्र के कठौड़ा गांव निवासी प्रदीप राय उर्फ शेरू (25) ने बताया कि हम लोगों ने मछली मारने को ठेका लिया है। शुक्रवार की सुबह सरयू नदी के समीप रेग्यूलेटर के पास बैठे थे। वहां कठौड़ा गांव निवासी अनुज राय व देवेश राय अपने दोस्त लिलकर गांव निवासी लक्की राय के साथ पहुंचे। अनुज राय मछली मांगने लगा। प्रदीप ने बताया कि उसने कहा कि आज मछली नहीं मिली है तो कहां से दूं।
यह बात सुनने के बाद अनुज राय व उसके दोस्त नाराज हो गए और गालीगलौज करने लगे। इसी बीच अनुज राय ने असलहा निकालकर फायर कर दिया। गोली प्रदीप के नाक के पास लगी जिससे वह लहुलूहान होकर गिर गया। उधर, गोली की आवाज सुनकर जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर वहां से फरार हो गए।
सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार ने बताया कि घायल के चाचा की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।