फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सोते समय बुजुर्ग को मारी तीन गोलियां, पांच दिन बाद दूसरी पत्नी के बेटे थी सगाई; मौत से मातम

Mon, 15 Jun 2026 07:24 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के बेनिया में चारपाई पर सो रहे एक सफाई कर्मचारी की हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के दूसरी पत्नी के छोटे बेटे की सगाई पांच दिन बाद होने वाली थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजन की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: चौक थाना क्षेत्र के बेनिया स्थित मलिन बस्ती में राजन (60) की रविवार देर रात घर के बाहर चारपाई पर सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। साइलेंसर युक्त पिस्टल से सिर में सटाकर तीन गोलियां और पेट में दो गोलियां मारी गईं। सभी सदस्य घर के बाहर ही सो रहे थे लेकिन किसी को गोली मारने की जानकारी नहीं हो सकी। सोमवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने मौके से .32 बोर के तीन कारतूस बरामद किए। दूसरी पत्नी के छोटे बेटे की सगाई में शामिल होने के लिए सफाईकर्मी राजन पांच दिन पूर्व मिर्जापुर से पहुंचा था।

विज्ञापन


चौक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी राजन सफाईकर्मी था। राजन ने दो शादियां की थीं। एक पत्नी मिर्जापुर में तो दूसरी पत्नी चौक थाना क्षेत्र के बेनिया स्थित मलिन बस्ती में रहती है। मलिन बस्ती में रहने वाली दूसरी पत्नी के बेटे की 20 जून को सगाई है। सगाई की तैयारियों को लेकर राजन पांच दिन पहले मिर्जापुर से वाराणसी के चौक स्थित मलिन बस्ती पहुंचा था।

विज्ञापन

माैके से बरामद खोखा। - फोटो : संवाद
रात में खाना खाने के बाद सभी सदस्य घर के बाहर राजन के साथ चारपाई पर ही सो रहे थे। सुबह 6 बजे बेटा राजू चारपाई पर सो रहे पिता को उठाने पहुंचा तो चारपाई से नीचे फर्श तक फैला खून देखकर शोर मचाया। राजन के सिर और पेट से खून बह रहा था। बेटे की सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने शव को तुरंत कब्जे में लिया। 

डीसीपी काशी गौरव बंशवाल, एडीसीपी वैभव बांगर और एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान ने छानबीन की और परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। चौक इंस्पेक्टर दिलीप मिश्रा और क्राइम टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमरे खंगाले। दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि साइलेंसर युक्त असलहे से राजन की हत्या की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें