फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्वर्वेद मंदिर दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत

Mon, 23 Feb 2026 04:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Road Accident: वाराणसी जिले में स्वर्वेद मंदिर दर्शन कर लौट रहे बाइक सवार युवक को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिंग रोड स्थित ऐढे पुल पर शनिवार दोपहर बस की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय सूरज पटेल की मौत हो गई। मृतक के पिता ने लालपुर पांडेयपुर थाने में आरोपी बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन


राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार निवासी चन्द्रशेखर ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12:10 बजे उनका पुत्र सूरज पटेल अपने मित्र करन प्रजापति निवासी बीरभानपुर के साथ बाइक से स्वर्वेद मंदिर दर्शन कर लौट रहा था। रिंग रोड पर ऐढे पुल चढ़ते समय पीछे से आ रही बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सूरज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि पीछे बैठे उसके मित्र को हल्की चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। 
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सूरज की हालत नाजुक देखते हुए उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में लिया गया, जबकि चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें