फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरेका से मोजाम्बिक भेजा गया 3300 एचपी का रेल इंजन, 100 किलोमीटर प्रति गति की घंटा है क्षमता

Mon, 23 Feb 2026 02:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बरेका से 3300 एचपी का रेल इंजन मोजाम्बिक भेजा गया। इसके साथ ही बरेका से 10वें इंजन को रवाना किया गया है। इस रेल इंजन का क्षमता 100 किलोमीटर प्रति गति की घंटा है।
 
विज्ञापन
बरेका से मोजाम्बिक भेजा गया 3300 एचपी का रेल इंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में बना स्वदेशी 3300 एचपी का रेल इंजन मोजाम्बिक में पटरियों पर दौड़ेगा। इसके लिए 10वें इंजन को मोजाम्बिक रवाना किया गया। इस इंजन की खासियत यह है कि यह डीजल-इलेक्ट्रिक इंजन है। बरेका को मोजाम्बिक के लिए 3300 हॉर्स पावर डीजल-इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के कुल 10 इंजनों के निर्माण एवं निर्यात का आदेश मिला था।

विज्ञापन


इन लोकोमोटिवों (रेल इंजन) की आपूर्ति एम/एस राइट्स के माध्यम से 10 इंजनों के निर्माण एवं निर्यात अनुबंध के तहत की गई है। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि 3300 हॉर्स पावर केप गेज (1067 मिमी) रेल इंजन 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से चलने में सक्षम है। 

इन इंजनों में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें चालक सुविधा के लिए रेफ्रिजरेटर, हॉट प्लेट एवं मोबाइल होल्डर, उच्च दक्षता एवं सुरक्षित संचालन प्रणाली आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अब तक बरेका 11 देशों को 182 लोकोमोटिव निर्यात कर चुका है। इनमें तंजानिया, वियतनाम, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, सूडान, अंगोला, म्यांमार, सेनेगल, माली तथा मोजाम्बिक शामिल हैं।
विज्ञापन


मोजाम्बिक में कब-कब भेजा गया इंजन

  • पहला और दूसरा इंजन: जून 2025
  • तीसरा इंजन: सितंबर 2025
  • चौथा इंजन: अक्टूबर 2025
  • पांचवां इंजन: 12 दिसंबर 2025
  • छठा इंजन: 15 दिसंबर 2025
  • सातवां इंजन: 8 जनवरी 2026
  • आठवां इंजन: 23 जनवरी 2026
  • नौवां इंजन: 17 फरवरी 2026
  • दसवां इंजन: 21 फरवरी 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें