जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। सचिन के भाई रवि कुमार मौर्य ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद राहुल सोनकर और स्थानीय लोगों की मदद से सचिन को घर पहुंचाया गया। वहां से परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। जिस परिवार में दीपावली की तैयारियां और खुशियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। सचिन की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर परिवार और गांव के लोगों में कई सवाल हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी।