फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi Murder: भदोही में चुनावी रंजिश में युवक की हत्या, प्रधान समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 19 Sep 2022 09:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

भदोही में चुनावी रंजिश में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की हत्या से सनसनी फैल गई। घर वालों ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शशिकांत के चाचा राजेश कुमार की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरी तुलसीचक में चुनावी रंजिश में पूर्व जिला पंचायत सदस्य माला देवी के पुत्र की हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार की सुबह वरुणा नदी में मिला। उसके हाथ-पैर बंधे होने के साथ शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने प्रधान समेत चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। 
विज्ञापन


याकूबपुर निवासी शशिकांत भारती (25) पुत्र शिव कुमार शनिवार शाम को घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजन तलाश करने लगे। सुबह लगभग 10 बजे किसी ने बताया कि वरुणा नदी में एक युवक का शव उतराया है। शव की पहचान शशिकांत भारती के रूप में की गई। सूचना पर पुलिस और परिजन पहुंच गए। 

घर वालों ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शशिकांत के चाचा राजेश कुमार की तहरीर पर प्रधान विनोद कुमार, कमलेश, अभिषेक और उदयभान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। छह लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी अनिल कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें