जुगैल थाने से पुलिस फोर्स पहुंचने के साथ ओबरा से सीओ भाष्कर वर्मा भी पहुंच गए। ग्रामीण पीड़िता को बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे। गुस्साए लोगों में कुछ व्यक्ति मौके पर ही आरोपी को सजा देने की बात कर रहे थे।
करीब एक घंटे तक ग्रामीण आरोपी का घर घेरे रहे। स्थिति गंभीर देख किसी तरह समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को थाने ले आया गया। इसके बाद पीड़िता को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। आरोपी को एक जनप्रतिनिधि का पुत्र बताया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक जुगैल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ भाष्कर वर्मा का कहना है कि तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार से बातचीत में जो जानकारी मिली है, उसके आधार पर पुलिस अपने स्तर से भी जांच कर रही है।