फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घर से टहलने की बात कहकर निकला युवक, राजघाट पुल से गंगा में लगाई छलांग; शुरू हुई तलाश

Sat, 12 Oct 2024 02:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में घर से टहलने की बात कहकर निकले युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। राजघाट पुल से उसे कूदते हुए देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से टहलने की बात कह कर निकले युवक ने शनिवार दोपहर राजघाट पुल की रेलिंग पर चढ़ कर गंगा में छलांग लगा दी। युवक को पुल से छलांग लगाते देख कर लोगों ने घटना की सूचना आदमपुर पुलिस को दी। 

विज्ञापन


मौके पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों के साथ मिलकर युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन दोपहर 2:30 बजे तक युवक का पता नहीं चल सका। आदमपुर पुलिस ने बताया कि पुल से कूदे युवक की पहचान बबलू यादव (25) निवासी खजूर गांव थाना अलिनगर (चंदौली) के रूप में हुई है। उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे हैं। बबलू अविवाहित था। सुबह वह घर से टहलने के लिए निकला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें