सूचना मिलने पर चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार पंकज दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन पिछले करीब दो माह से घर पर रह रहा था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उसकी पत्नी गर्भवती है। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं। पंकज का छोटा भाई भी दिल्ली में नौकरी करता है और इन दिनों छुट्टी पर घर आया हुआ है। पिता प्रेम सिंह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
चौबेपुर थाना प्रभारी बीरेंद्र सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।