फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मकान पर काम कर रहे किशोर मजदूर की करंट लगने से मौत, माता-पिता सिकंदराबाद में करते हैं मजदूरी; मातम

Wed, 17 Jun 2026 05:31 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 14 वर्षीय अमरजीत की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। अमरजीत के माता-पिता सिकंदराबाद में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही वे गांव के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
किशोर मजदूर की करंट लगने से मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में बुधवार को हादसे में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहे 14 वर्षीय किशोर मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


डुमरी निवासी अमरजीत बिंद (14) पुत्र अवधेश प्रसाद बिंद गांव के ही एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान की छत पर बालू चढ़ाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों ने बताया कि अमरजीत अपने दादा के साथ गांव में रहकर मजदूरी करता था। उसके पिता अवधेश प्रसाद बिंद और माता राधिका देवी जीविकोपार्जन के लिए सिकंदराबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। अमरजीत परिवार का बड़ा बेटा था और एक-दो दिन में अपने माता-पिता के पास जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन उससे पहले ही काल ने उसे अपने आगोश में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के परिवार में छह वर्षीय छोटा भाई रोहित तथा दो बहनें अमृता और खुशबू हैं। हादसे की सूचना मिलने पर माता-पिता सिकंदराबाद से गांव के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों के अनुसार उनके बृहस्पतिवार तक गांव पहुंचने की संभावना है। परिजनों के आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल राजीव कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अमरजीत की असमय मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहारा बनने की कोशिश कर रहा किशोर अब इस दुनिया में नहीं रहा। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और निर्माण स्थलों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों की सुरक्षा करने की मांग की है। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की कोई औपचारिक सूचना पुलिस को नहीं मिली है। सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें