युवक के फंदा लगाने की सूचना मिलते ही माैके पर शिवपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक माैत के कारणों का पता नहीं चल पाया था।
शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदि्धपुर निवासी संजीत कुमार प्रजापति (20) सोमवार की शाम फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में उसकी लाश देख कोहराम मच गया। पुलिस माैत का कारण पता करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक के पिता मंगरु प्रजापति ने बताया कि संजीत सतहरिया (जौनपुर) में पोल्ट्री फार्म चारा कंपनी में काम करता था। वह बीते रविवार को अपने मौसी के यहां एक शादी में सम्मिलित होने जौनपुर से सीधे मिर्जामुराद आया हुआ था। मिर्जामुराद से सुबह करीब 10 बजे के अपने घर सुदि्धपुर आया।
उसने अपनी मां से कहा कि मैं सोने जा रहा हूं। कहकर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर सोने चला गया। देर शाम तक काफी आवाज लगाई गई। दरवाजा न खुलने पर उसे तोड़ दिया गया। अंदर का दृश्य देख सभी चीख पड़े।
विज्ञापन
कुंडी से एक कपड़े के सहारे फंदा लगाकर लटका हुआ था। मृतक के परिजनों ने देर रात रात 10 बजे के करीब शिवपुर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पिता मिट्टी के बर्तन बनाते हैं। संजीत दो भाई-चार बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी।