फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News Followup: घटना के पहले कार और थार चालक के बीच हुआ था विवाद, भरत टाकीज के पास की घटना

Mon, 09 Jun 2025 08:15 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

बाजार में थार सवार के आतंक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। दोनों पक्षों पर नजर रखी जा रही है। भरत टाकीज के पास घटना हुई थी।
विज्ञापन
थार सवार का आतंक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के भरत टाकीज के पास बीते शनिवार को थार द्वारा कार और बाइक को टक्कर मारने के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। मामले में कालीन निर्यातक के बेटे सुहैल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन पुलिस दोनों पक्षों पर नजर रखी है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

विज्ञापन


अब तक की पूछताछ में पता चला है कि थार चालक अपनी जान बचाकर भागने के प्रयास में बाइक सवारों को टक्कर मारा है। यह भी तथ्य सामने आया है कि कार और थार चालक के बीच दुर्घटना से कुछ देर पहले कहासुनी हुई थी।

भदोही नगर के भरत टाकीज के पास बीते शनिवार की शाम तब हड़कंप मचा जब एक थार जीप ने एक कार और दो बाइक में टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो से थार जीप की पहचान कर चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


मामले में घायल व्यक्ति द्वारा अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई थी। हालांकि, पहचान के बाद नगर के एक बड़े कालीन निर्यातक के बेटे सुहैल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद थार जीप चालक को पुलिस ने छोड़ दिया है। पूछताछ में यह पता चला है कि कार और थार जीप चालक के बीच दुर्घटना के कुछ देर पहले विवाद हुआ था।

विवाद के बाद जब लोग थार जीप चालक को घेरने का प्रयास किए तो वह भागने के चक्कर में कार और बाइक को टक्कर मारते हुए भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक सचिदानंद पांडेय ने बताया कि मामले में तीन घायलों में दो को हल्की चोट आई थी। वहीं एक व्यक्ति को ज्यादा चोट आई है। उसे भी इलाज के बाद छोड़ दिया गया है।

वह खतरे से बाहर है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी कहा कि अभी फिलहाल एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अगर दूसरे पक्ष से तहरीर मिलती है तो उस पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें