मृतक की शादी मई 2025 में औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव (जनपद भदोही) में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि प्रदूम कुमार का अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। करीब एक माह पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई थी। चार दिन पहले प्रदूम अपने ससुराल विदाई के बहाने शादी में मिले गहने व बाइक लेने गया था। बुधवार की रात वह वहां से लौटकर सीधे अपने कमरे में चला गया था।
परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वालों ने प्रदूम को जहर खिलाया, जिससे उसकी मौत हुई। उनका कहना है कि वह पिछले चार दिनों से ससुराल में ही रहा। सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल कराई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। इस दुखद घटना से मां केवला देवी सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर दिए जाने के आधार पर पुलिस जॉच में जुटी हुई है।