फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सड़क हादसे में युवक की मौत, एक वर्ष पहले ही हुई थी शादी; घायल पुलिसकर्मी की हालत गंभीर

Fri, 04 Oct 2024 10:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर चौबेपुर थाना क्षेत्र की पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल को इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
वकील कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में पहाड़िया-बलुआ मार्ग पर स्थित लखरांव प्रह्लादपुर में बटाऊबीर बाबा मंदिर के सामने बीती रात करीब 9 बजे दो बाइक सवारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन


ग्राम पंचायत गौरा कलां के आराजी नेवादा गांव निवासी वकील कुमार (27) पुत्र गोपाल चिकित्सालय में भर्ती अपने रिश्तेदार को खाना लेकर बाइक से चन्द्रा चौराहे की ओर जा रहा था। वह बटाऊबीरबाबा मंदिर के सामने पहुंचा विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे पुलिसकर्मी से आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। 

दोनों सड़क पर गिर कर छटपटाने लगे। दोनों को गम्भीर चोटें आईं थीं। ग्रामीणों ने दोनों को सड़क किनारे करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम 112 नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर सीएचसी नरपतपुर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने वकील कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं गंभीर रूप से घायल पुलिस कर्मचारी रमेश यादव को ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मृतक दो भाइयों में दूसरे स्थान पर था। वह ठेला लगाने के काम के साथ मजदूरी कर जीवकोपार्जन करता था। उसके पिता व बड़े भाई भी मजदूरी करते हैं। मृतक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके पास तीन माह की एक लड़की है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। घटना में दूसरा घायल व्यक्ति रमेश यादव चन्दौली जनपद के बलुआ थाने पर दिवान बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें